नवम्बर 7, 2026 5:31 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में रेशम उत्पादन के क्षेत्र में हो रही नई शुरुआत

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रेशम उत्पादन से लेकर कपड़ा बनाने तक के क्षेत्र में नई शुरुआत हो रही है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कल जिले के जामुड़िया औद्योगिक पार्क में एक कपड़ा उद्योग का दौरा किया।

श्री सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कपड़ा उद्योग का नया तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में बंद पड़ी कोयला खदानों की जमीन का इस्तेमाल रेशम उत्पादन और नए कपड़ा उद्योग स्थापित करने के लिए किया जाएगा।