जुलाई 9, 2026 7:04 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मृत्यु

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में कल शाम एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गुप्ता ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए मृतकों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। श्री गुप्ता ने सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।