नवम्बर 12, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज भारत मंडपम में भारत कृषि सम्मेलन-2026 को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत कृषि सम्मेलन-2026 को संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन में देशभर से करीब दो हजार किसान, नीति निर्माता, राजनयिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।
 
सम्मेलन में लगभग 20 प्रगतिशील किसान और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति अपने नवाचारों और संघर्ष की कहानियां साझा करेंगे। सम्मेलन में किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक और कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल से खेती के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने, जलवायु अनुकूल फसलें विकसित करने और भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।