सितम्बर 20, 2026 6:03 अपराह्न

printer

पर्यावरण और जलवायु गतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगी संबोधित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम नई दिल्ली में पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण – एनजीटी द्वारा किया जा रहा है। सत्र के दौरान केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के उपस्थित रहने की संभावना है।