जुलाई 9, 2026 8:51 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव स्थित विद्यालय में कई आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सक्षम योजना के अंतर्गत शालीमार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में कई आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें एआई इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट, स्टेम इनोवेशन लैब, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

इस अवसर पर स्टेम इनोवेशन लैब्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच विद्यार्थियों को यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस एंड रॉकेट सेंटर के प्रतिष्ठित स्पेस साइंस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अमरीका यात्रा के लिए दिल्ली सरकार की ओर से पूर्णतः प्रायोजित हवाई टिकट भी प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत की मजबूत नींव आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित शिक्षा से ही तैयार होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य तभी प्रगति कर सकता है, जब सरकार और समाज साथ मिलकर कार्य करें