नवम्बर 22, 2026 10:01 पूर्वाह्न

printer

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन की दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री कल श्री वैष्णव के साथ बैठक करेंगे।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और नीदरलैंड अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने तथा राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। श्री बेरेंडसन की इस यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के नए अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।