सितम्बर 7, 2026 1:13 अपराह्न

printer

नेपाल-तिब्बत में आई भीषण बाढ़ के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1355 हुई

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार नेपाल-तिब्बत में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1355 हो गई है। सबसे अधिक मौतें चितवन में 363, उसके बाद नवलपरासी पूर्व में 222, नवलपरासी पश्चिम में 221 और रसुवा में 179 दर्ज की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष रूप से भोटे कोशी और त्रिशूली नदी के किनारे स्थित जलविद्युत परियोजनाओं में उन लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 
 
नेपाल में स्वतंत्र विद्युत उत्पादक संघ के अनुसार कल शाम तक 11 जलविद्युत परियोजनाओं में कार्यरत 919 लोग संपर्क से बाहर थे।
 
26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने लोगों के लिए आज नेपाल में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जा रहा है।