नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। आज तड़के जलस्तर बढ़ने से कई मकान बह गए। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जलस्तर में अचानक वृद्धि का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
News On AIR | अक्टूबर 11, 2026 2:21 अपराह्न
नेपाल: गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बढ़ा पानी, तटवर्ती बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया