मई 27, 2026 10:33 अपराह्न

printer

नेपाल ने विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों के लिए ऑनलाइन कांसुलर सेवाओं हेतु ‘मोफा मित्र’ ऐप लॉन्च किया

नेपाल ने विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को ऑनलाइन कांसुलर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘मोफा मित्र’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस ऐप के जरिए नेपाली नागरिक और उनके परिवार कांसुलर संबंधी शिकायतें और समस्याएं ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे तथा अपनी अर्जी की स्थिति जान सकेंगे।
 
एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह ऐप आपात स्थिति और कठिन परिस्थितियों में विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा में मदद करेगा। इसके माध्यम से बचाव, मुआवजा, बीमा दावे जैसी सेवाओं में भी सहायता मिलेगी।