नेपाल सरकार ने पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ के कारणों की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इस बाढ़ में 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 6 हजार से अधिक लोग लापता है।
इस समिति में ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय ने जल विज्ञान, हिमनद विज्ञान, रिमोट सेंसिंग, भूविज्ञान, जलविद्युत अवसंरचना और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति यह पता लगाएगी कि 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में विनाशकारी बाढ़ के वास्तविक कारण क्या थे, आपदा कैसे घटी और क्या इसमें जलवायु परिवर्तन की कोई भूमिका थी।
यह समिति हिमनदीय, भूवैज्ञानिक और जलवैज्ञानिक खतरों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच करेगी। समिति को एक महीने के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।