अक्टूबर 9, 2026 11:36 पूर्वाह्न

printer

नेपाल में अगस्त की विनाशकारी बाढ़ से 1.66 अरब डॉलर का नुकसान: विश्व बैंक

विश्व बैंक का अनुमान है कि इस साल अगस्त में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से 1.66 अरब अमरीकी डॉलर का नुकसान हुआ। इस कुल नुकसान में आधारभूत ढांचे का हिस्सा 83 प्रतिशत, रिहायशी इमारतों का 11 प्रतिशत और गैर-रिहायशी इमारतों का 6 प्रतिशत था।
 
नेपाल सरकार ने आपदा से हुए कुल नुकसान का अनुमान लगभग 2.7 अरब अमरीकी डॉलर लगाया है। बाढ़ ने पनबिजली परियोजनाओं, बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क, सड़कों और पुलों को बुरी तरह प्रभावित किया। नेपाल की कुल स्थापित पनबिजली और सौर ऊर्जा क्षमता का लगभग 10.6 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ। काठमांडू को चीन की सीमा से जोड़ने वाले 82 किलोमीटर लंबे रासुवा व्यापार कॉरिडोर का 55 किलोमीटर से ज़्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 40 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।