सितम्बर 23, 2026 9:34 अपराह्न

printer

नेपाल: तेज बारिश की आशंका के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह के अंत में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कई प्रांतों में बारिश, और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। साथ ही बाढ़, भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की आशंका भी जताई गई है।

कोशी, बागमती, मधेश, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रांतों के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों और ट्रेकिंग करने वालों को मौसम में सुधार होने तक अपनी यात्रा स्थगित करने या उस पर पुनर्विचार करने की सलाह दी गई है।

यह चेतावनी नेपाल के उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में करीब चार सप्ताह पहले हुई भीषण आपदा के बाद आई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला