जून 21, 2026 11:51 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, जम्मू जिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम

जम्मू-कश्मीर में आज होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए जम्मू जिले में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा जांच, अभ्यर्थियों की तलाशी, यातायात प्रबंधन और विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं।