अक्टूबर 30, 2026 12:51 अपराह्न

printer

नीट-एसएस इस वर्ष 11 और 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी

राष्ट्रीय पात्रता- सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (नीट-एसएस) इस वर्ष 11 और 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड- एन.बी.ई.एम.एस. ने, जारी अधिसूचना में बताया कि परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित माध्यम से होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका देखने की सलाह दी है।