नवम्बर 22, 2026 1:20 अपराह्न

printer

एनसीसी एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा की भावना का प्रतीक: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्‍ट्रीय कैडेट कोर – एनसीसी दिवस पर कैडेट्स और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनसीसी एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय दायित्‍व की भावना प्रदान करती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीसी भारत की विविधता की शक्ति और देश के युवाओं की असीम क्षमता दर्शाती है।