जुलाई 12, 2026 8:03 पूर्वाह्न

printer

बीजेपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के विधायकों को खरीदने के आरोप पर सीएम उमर अब्दुल्ला की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को अपने पक्ष में करने के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आरोप की आलोचना की है।
 
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि श्री अब्दुल्ला का यह बयान अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। श्री त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी सरकार की अक्षमता और कुप्रशासन को छिपाने तथा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता ने मांग की कि श्री उमर अब्दुल्ला या तो अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करें या फिर अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला