हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जींद का दौरा किया और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाडी को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल होंगे। श्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन का दौरा किया और हाइड्रोजन रेलगाडी की शुरुआत से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मैदान में होने वाली ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ रैली की तैयारियों की समीक्षा की।