नवम्बर 22, 2026 5:40 अपराह्न

printer

कनाडा में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री नवदीप बैंस को ओंटारियो लिबरल पार्टी का नेता चुना गया

कनाडा में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री नवदीप बैंस को ओंटारियो लिबरल पार्टी का नेता चुना गया है। श्री बैंस ने पार्टी को मजबूत करने और आगामी प्रांतीय चुनाव के लिए तैयार करने का वादा किया है। श्री बैंस को 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए। वे कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं। जनवरी में बोनी क्रॉम्बी के पद छोड़ने के बाद से पार्टी में स्थायी नेता का पद रिक्त था। वर्ष 2018 के प्रांतीय चुनाव में लिबरल पार्टी की करारी हार के कारण कैथलीन विन्न के इस्तीफे के बाद से श्री बैंस पार्टी के तीसरे नेता हैं।