गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित देशव्यापी नशा-विरोधी मोटरसाइकिल रैली को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से एकता नगर, गुजरात के लिए रवाना किया गया। 21 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस इकाइयों के जवान भाग ले रहे हैं। रैली के दौरान जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए युवाओं और स्थानीय समुदायों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह रैली 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में संपन्न होगी, जहां प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
News On AIR | अक्टूबर 24, 2026 7:14 अपराह्न
देशव्यापी नशा-विरोधी मोटरसाइकिल रैली नई दिल्ली से गुजरात के लिए रवाना