अक्टूबर 31, 2026 5:41 अपराह्न

printer

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर ढाका में भारतीय उच्चायोग में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उच्चायोग के अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा कायम रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया जाता है।