समुद्री खाद्य मूल्य संवर्धन पर राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन कल कोच्चि में सीफूड एक्सपो भारत 2026 के दौरान हुआ। समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विदेशी बाजारों के लिए मूल्यवर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद तैयार करने में दस प्रशिक्षित समुद्री खाद्य प्रसंस्करण पेशेवरों के कौशल का प्रदर्शन किया गया।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 1:34 अपराह्न
कोच्चि में सीफूड एक्सपो भारत 2026 के दौरान राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन