मई 24, 2026 8:02 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से की मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि दोनों पक्षों के बीच मुख्य रूप से रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा हुई।

मंत्रालय ने कहा है कि श्री डोभाल और रूबियो ने द्विपक्षीय ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता के प्रति फिर प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।