राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के मामले में राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने 2 सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 17 जुलाई की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्राओं ने घर लौटने के बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।
आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में बताए गए तथ्य सही हैं, तो यह छात्राओं के मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है।