सितम्बर 21, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ आज, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तलवंडी साबो से करेंगे

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से नशा मुक्त पंजाब यात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।
 
यह यात्रा पंजाब में तीन प्रमुख चुनौतियों- बढ़ती नशे की समस्या, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शासन के विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार पर केंद्रित है।
 
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल फाजिल्का से यात्रा के तीसरे चरण को शुरू करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार की पहल है। इसका उद्देश्य पंजाब को विकसित पंजाब बनाना है। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।