अक्टूबर 9, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

दिवंगत अभिनेता, नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के पुणे स्थित उनके फार्महाउस ‘नानाची वाडी’ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र मल्हार पाटेकर ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों और प्रशंसकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत अभिनेता को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
 
नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के पुणे हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्‍कार के दौरान फिल्म जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें अभिनेता प्रवीण तरडे और मकरंद अनासपुरे के अलावा नाना पाटेकर के मित्र और सहकर्मी शामिल थे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर के विशिष्ट योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।