अप्रैल 12, 2026 10:11 अपराह्न

printer

नागालैंड पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में आईएलपी नियम सख्ती से लागू किए

पड़ोसी राज्य असम में हुए विधानसभा चुनावों और मोकोकचुंग में हुए उपचुनाव के बाद नागालैंड पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में इनर लाइन परमिट-आईएलपी का सख्ती से पालन करवाया है। अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए दो दिवसीय अभियान में 600 से अधिक उल्लंघनकर्ताओं का पता लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को असम से सटे छह जिलों में सात सौ 77 आईएलपी की जांच की गई। इनमें चार सौ 36 उल्लंघनकर्ताओं की पहचान की गई। कल एक हजार दो सौ 17 परमिटों का सत्यापन किया गया और दो सौ आठ उल्लंघनकर्ताओं का पता चला।

पुलिस ने बताया कि सभी उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की कार्यवाही के लिए मामले संबंधित जिला प्रशासनों को भेज दिए गए हैं।

चुनाव के बाद गैर-स्थानीय व्यक्तियों की आवाजाही को नियंत्रित करने और आईएलपी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह गहन जांच अभियान एक निवारक उपाय के रूप में चलाया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला