अक्टूबर 24, 2026 1:26 अपराह्न

printer

वानुआतू द्वीप समूह के पास आज कई भूकंपों की सूचना, जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं

वानुआतू द्वीप समूह के पास आज कई भूकंपों की सूचना मिली, जिनमें एक भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.2 थी। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण- यूएसजीएस के अनुसार, क्षेत्र में 6.9 और 6.3 तीव्रता के भूकंप भी दर्ज किए गए। सात दशमलव दो तीव्रता का भूकंप सोला से लगभग 200 किलोमीटर पश्चिम में आया, जबकि अन्य दो भूकंप पोर्ट-ओलरी के पास आए। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।