जुलाई 15, 2026 2:10 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन विभाग संभाला, लखन पटेल के पास अब आनंद विभाग

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाव) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पास रखेंगे। इसके बाद लखन पटेल अब केवल आनंद विभाग के मंत्री रह गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार मंत्री लखन पटेल को आज सुबह मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया, जहां उनसे इस बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

लखन पटेल पथरिया विधानसभा से विधायक हैं. साल 2023 में सरकार के गठन के साथ लखन पटेल को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी.