सितम्बर 22, 2026 8:56 अपराह्न

printer

MoS डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफ.टी.ए) के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। यूरोपीय संसद की उद्योग, अनुसंधान और ऊर्जा समिति के सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में डॉ. सिंह से मुलाकात की। बैठक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
 
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी में साझा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बड़े अवसर हैं और विज्ञान तथा अनुसंधान इस साझेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि एफ.टी.ए से कारोबारियों, उपभोक्ताओं और कुशल पेशेवरों के लिए नए अवसर खुलेंगे और भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को और गति मिलेगी।
 
यूरोपीय संसद की सदस्य एंजेलिका विंजिग ने कहा कि भारत, यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य भारत की औद्योगिक और प्रौद्योगिकी नीतियों को बेहतर ढंग से समझना और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है।