सितम्बर 8, 2026 12:45 अपराह्न

printer

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों में 70 से अधिक लोग घायल

आज सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की एक श्रृंखला में 70 से अधिक लोग घायल हो गए। ये हमले यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच हफ्तों से चल रही झड़पों के बाद हुए हैं। इसने देश के गृहयुद्ध में चार साल के युद्धविराम को भंग कर दिया है।सऊदी अधिकारियों ने बताया कि अब्हा, जाज़ान, नजरां और खमीस मुशैत शहरों में नागरिक और आर्थिक सुविधाओं को निशाना बनाकर हमले किए। जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 73 लोग घायल हुए हैं।

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने इन हमलों को गंभीर हिंसा बताया और इसका कड़ा जवाब देने की बात कही। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।