जुलाई 1, 2026 2:18 अपराह्न

printer

मॉनसून के दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब तक पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की ओर बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा और विदर्भ में अगले दोा दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण और गोवा तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भाग में भी आज तेज वर्षा हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गांग्रेय क्षेत्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा के साथ बारिश होने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।