सितम्बर 10, 2026 7:29 पूर्वाह्न

printer

मोल्दोवा का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद, यूक्रेन के राष्ट्रपति की नॉर्वे उड़ान में हुई देरी

मोल्दोवा का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद किए जाने से यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद‍िमीर ज़ेलेंस्की की नॉर्वे उड़ान में देरी हुई। सरकारी प्रवक्ता दुमित्रु सिओरिसी ने कहा कि ड्रोन घुसपैठ के बाद मंगलवार को विमानों की सुरक्षा के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया गया था। इस कारण ज़ेलेंस्की की उड़ान सहित तीन अन्‍य उड़ानों में देरी हुई। बाद में प्रतिबंधों को हटाने के बाद विमान ने उड़ान भरी।

मोल्दोवा पुलिस ने बताया कि रिसकानी जिले में गांव के पास सूरजमुखी के खेत में एक रूसी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चार जगहों पर आग लगी लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।