जुलाई 7, 2026 1:39 अपराह्न

printer

मिजोरम का प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय भारत का 21वां नामित जैव विविधता भंडारगृह घोषित

मिजोरम के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत भारत के 21वें नामित भंडारगृह के रूप में अधिसूचित किया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण की सिफारिश के आधार पर इस संस्थान को नामित भंडारगृह के रूप में अधिसूचित किया है।

नामित भंडारगृह प्रमाणित जैविक नमूनों के संरक्षण द्वारा भारत के जैव विविधता शासन ढांचे का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। संग्रहालय में चुनिंदा वनस्पतियों, जिनमें  मछलियां, पतंगे, भृंग और तितलियां जैसे जीवों के प्रमाणित नमूने रखे जाएंगे।