अप्रैल 16, 2026 7:51 अपराह्न

printer

मिजोरम: राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने डिजिटल जनगणना अभियान का किया शुभारंभ

मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने आज लोक भवन में देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत मकान सूचीकरण और आवास गणना अभियान का शुभारंभ किया।

   

इसके साथ ही मिजोरम भी देशभर में शुरू हुई सामान्य जनगणना के पहले चरण में शामिल हो गया है। राज्यपाल ने इसे भारत की पहली डिजिटल जनगणना बताते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी घर गणना से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने गणनाकर्मियों से यह भी कहा कि वे आम लोगों को पूरी प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझाएं, ताकि सही और सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें।

   

देश में जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण, मकान सूचीकरण और आवास गणना का है, जो पहली अप्रैल से शुरू हो चुका है। मिजोरम में घरों की गणना का कार्य आज से शुरू हुआ है, जो 15 मई तक चलेगा। दूसरा चरण, जनसंख्या गणना, अगले वर्ष फरवरी से शुरू होगी, जिसमें विस्तृत जनसांख्यिकीय आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।