सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, कल से चंडीगढ़ में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करेगा। चिंतन शिविर का विषय- ‘अंत्योदय का संकल्प, अमृत काल का प्रतिबिंब – विकसित भारत @2047 है। इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय संबंधी पहलों और योजनाओं को हाशिये पर पडे लोगों तक पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाना है। मंत्रालय ने कहा कि यह विषय अमृत काल और विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप समावेशी सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्यमंत्री रामदास अठावले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
News On AIR | अप्रैल 23, 2026 6:09 अपराह्न | Ministry of Social Justice and Empowerment
चंडीगढ़ में सामाजिक न्याय मंत्रालय करेगा तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन