न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने जी7 के वर्तमान अध्यक्ष फ्रांस द्वारा आयोजित दूसरी जी7 विकास मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान, श्री जॉर्ज ने ‘सर्वोदय’ के सिद्धांतों पर आधारित भारत के मानव-केंद्रित और समावेशी विकास पथ पर बल दिया। भारत की विकास साझेदारी पहलों का उल्लेख करते हुए, श्री जॉर्ज ने कहा कि विकास का अर्थ केवल वित्तपोषण प्रदान करना नहीं है, बल्कि घरेलू क्षमताओं का निर्माण और लचीलेपन को मजबूत करना भी है।
इससे पहले, श्री जॉर्ज ने घाना, जर्मनी और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित क्षतिपूर्ति न्याय पर एक उच्च स्तरीय बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने सांस्कृतिक संपत्तियों और विरासत को उनके मूल देशों और समुदायों को वापस लौटाने और उनकी क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।