अक्टूबर 5, 2026 9:51 अपराह्न

printer

संचार मंत्रालय ने जारी किए टेलीकॉम सेवाओं के वार्षिक प्रदर्शन के आंकड़े

संचार मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय टेलीकॉम सेवाओं के वार्षिक प्रदर्शन के आंकड़े जारी किए। मंत्रालय की रिपोर्ट में इस अवधि के दौरान भारत में टेलीकॉम और केबल टीवी, डीटीएच और रेडियो प्रसारण सेवाओं के बढ़ते चलन पर ज़ोर दिया गया।

मंत्रालय ने कहा कि टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई यह रिपोर्ट भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की वेबसाइट पर मौजूद है। मंत्रालय ने बताया कि इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या मार्च 2025 के आखिर के लगभग 96 करोड़ 90 लाख से बढ़कर इस वर्ष मार्च तक लगभग 109 करोड़ बीस लाख हो गई। इसमें 12.76 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।