नवम्बर 19, 2026 5:52 अपराह्न

printer

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ब्रुसेल्स में भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर देश की छवि और प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि हुई है और देश की इस सफलता की कहानी को आगे बढ़ाने में भारतीय समुदाय की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने आज ब्रुसेल्स में भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

श्री सेठ ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल भुगतान, रक्षा उत्पादन और कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश में हुए बड़े बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और दूतावास के अधिकारियों तथा बेल्जियम में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की।