सितम्बर 21, 2026 8:53 अपराह्न

printer

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने समृद्ध ग्राम पहल के अगले चरण की समीक्षा की

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने आज दूरसंचार विभाग, स्टार्टअप्स और सेवा भागीदारों के साथ समृद्ध ग्राम पहल के अगले चरण की समीक्षा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि भारतनेट ने गांवों तक फाइबर पहुंचाया, वहीं, समृद्ध ग्राम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, ई-गवर्नेंस और आजीविका सेवाओं जैसे कार्यों को एक ही मंच पर स्थानीय सहयोग से सुगम बनाया है।

श्री पेम्मासानी ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में विस्तार के लिए अभिनव मॉडलों पर चर्चा की। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गांव तक प्रौद्योगिकी पहुंचाने के विजन को साकार किया जा सके।

डॉ. पेम्मासानी ने डाक विभाग के कस्टमर – 360 सेल्फ-सर्विस प्लेटफॉर्म की भी समीक्षा की। इसे व्यावसायिक ग्राहकों के लिए लॉजिस्टिक्स और संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म डाक बुकिंग और डिजिटल वॉलेट प्रबंधन को एक ही इंटरफेस में एकीकृत करता है।

इस प्लेटफॉर्म में रीयल-टाइम एनालिटिक्स, तीव्र बल्क प्रोसेसिंग और एकीकृत सीमा शुल्क पूछताछ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं।