कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत सिंह ने जर्मनी के लोअर सैक्सनी राज्य के मुख्यमंत्री ओलाफ लीस से मुलाकात की। बैठक में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, प्रशिक्षुता कार्यक्रमों, हरित कौशल और कुशल कामगारों की आवाजाही के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
उद्यमिता मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे दोनों पक्षों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत संस्थागत और औद्योगिक साझेदारियों में बदलने तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आपसी विश्वास, साझा आकांक्षाओं और जनता के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।