संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज श्रीनगर का दौरा किया और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने दरगाह हजरतबल में वक्फ रिवाइवल फोटो संग्रहालय, महिलाओं के लिए नमाज कक्ष और अतिथि गृह का उद्घाटन किया।
श्री रिजिजू ने रैनावारी के काठी दरवाजा स्थित बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी में बुनियादी ढांचे से जुड़ी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।
मंत्री ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के कार्यों की सराहना करते हुए इसे देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला वक्फ बोर्ड बताया। उन्होंने विकास संबंधी पहलों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री रिजिजू ने श्रीनगर में पहली बार आयोजित वक्फ दिवस समारोह में भी भाग लिया।