नवम्बर 16, 2026 6:06 अपराह्न

printer

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने गिल्‍बर्ट एफ होंगबो को अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन का दोबारा महानिदेशक चुने जाने पर बधाई दी

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने गिल्‍बर्ट एफ होंगबो को अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन का दोबारा महानिदेशक चुने जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मांडविया ने कहा कि भारत सामाजिक न्याय, सम्मानजनक कार्य, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।