सितम्बर 22, 2026 10:23 अपराह्न

printer

खान मंत्रालय लिथियम और निकेल के घरेलू प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए शुरू करेगा प्रोत्साहन योजना

खान मंत्रालय के सचिव केशव चंद्र ने कहा है कि खान मंत्रालय जल्द ही लिथियम और निकेल के घरेलू प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना शुरू करेगा।
 
नई दिल्ली में आज भारतीय खनिज उद्योग संघ की 60वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए श्री चंद्र ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देश में एक एकीकृत महत्वपूर्ण खनिज मूल्य श्रृंखला के निर्माण में सहयोग करना और आयातित प्रसंस्कृत सामग्रियों पर भारत की निर्भरता को कम करना है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। सचिव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में इन चारों राज्यों द्वारा की गई प्रगति का आकलन किया और उनकी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।