दक्षिणी नाइजीरिया में आज एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 25 यात्री और सात चालक दल के सदस्य सवार थे। हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि विमान नाइजीरिया के लागोस के लिए एक नियमित उड़ान पर था। यह ओंडो राज्य के इग्बोकोडा शहर में नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान, नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
News On AIR | अक्टूबर 5, 2026 10:29 अपराह्न
दक्षिणी नाइजीरिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त