अप्रैल 18, 2026 8:38 अपराह्न | Militant attack in Manipur

printer

मणिपुर में उग्रवादी हमला, दो लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने की निंदा

मणिपुर में आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-202 के इम्फाल-उखरुल खंड पर संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ बजे उखरुल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टीएम कसोम गांव के पास यह हमला हुआ।
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने नागरिकों पर इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला