दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया कि ट्रैक के निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण, कल सुबह 6:30 बजे तक यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन की सेवाएं एक ही ट्रैक पर चलेंगी। यह अस्थायी व्यवस्था इन दोनों स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में लागू रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि रखरखाव कार्य के सम्पति के बाद सुबह 6:30 बजे से सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा इस दौरान, ब्लू लाइन के बाकी हिस्सों में सेवाएं अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार ही चलेंगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने की सलाह दी है।
News On AIR | अक्टूबर 24, 2026 8:13 अपराह्न
यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच मेट्रो ब्लू लाइन की सेवाएं कल सुबह 6:30 बजे तक एक ही ट्रैक पर चलेंगी