जून 16, 2026 6:41 अपराह्न | r Sports Conclave in Shillong

printer

मेघालय ने शिलांग में अपने पहले खेल सम्मेलन की मेजबानी की

मेघालय ने आज शिलांग में अपने पहले खेल सम्मेलन की मेजबानी की। यह 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि राज्य का दृष्टिकोण खेलों की मेजबानी से कहीं आगे बढ़कर एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण है, ताकि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचान मिल सके और उन्‍हें बढावा दिया जा सके। खेल मंत्री वाइलाडमिकी शिला ने कहा कि यह सम्मेलन खेल प्रशासन, नवाचार और एथलीट विकास को आकार देने में सहायक होगा।

इस दौरान, छह विधाओं के 15 उत्कृष्ट एथलीटों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला