जून 16, 2026 6:41 अपराह्न
47
मेघालय ने शिलांग में अपने पहले खेल सम्मेलन की मेजबानी की
मेघालय ने आज शिलांग में अपने पहले खेल सम्मेलन की मेजबानी की। यह 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि राज्य का दृष्टिकोण खेलों की मेजबानी से कहीं आगे बढ़कर एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण है, ताकि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचान मिल सके और उन्हें बढावा दिया जा सके। खेल मंत्री वाइलाडमिकी शिला ने कहा कि यह सम्मेलन खेल प्रशासन, नवाचार और एथलीट विकास को आकार देने म...