अप्रैल 16, 2026 8:12 अपराह्न

printer

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने महिला आरक्षण विधेयक को पूर्ण समर्थन दिया

मेघालय सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि उनकी सरकार और उनकी पार्टी, राष्ट्रीय जन पार्टी-एनपीपी, इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करती है। विधेयक को एक सकारात्मक लोकतांत्रिक सुधार बताते हुए, मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों और संगठनों से विधेयक को अपना समर्थन देने का आग्रह किया।