अगस्त 3, 2026 6:24 पूर्वाह्न

printer

ब्रिक्स देशों के एनएसओ प्रमुखों की बैठक आज से लखनऊ में होगी शुरू

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों-एनएसओ के प्रमुखों की दो दिन की बैठक आज से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू होगी। भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली यह बैठक ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण’ के व्यापक विषय पर आधारित है। ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों के इस बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स संयुक्त सांख्यिकी प्रकाशन के माध्यम से सांख्यिकी के प्रसार, सांख्यिकी प्रणालियों में नवाचार और ज्ञान तथा सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।